देहरादून में घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर, दंपती और नौकरानी की हत्या..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में वारदात के समय घर में दंपती और नौकरानी मौजूद थे। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे, हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

एक साथ तीन हत्याओं की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News