पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का वार, ‘मेरी डिग्री का क्या?’ पोस्टर लॉन्च

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने ‘मेरी डिग्री का क्या?’ अभियान के तहत पोस्टर लॉन्च किया।

विशाल सिंह भोजक ने कहा कि देश का युवा रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के वादे अब तक पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सके हैं। उन्होंने सरकार से नए रोजगार के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग की।

वहीं, छात्रों की गूंज की महानगर को-ऑर्डिनेटर राधा आर्या ने दावा किया कि देश के सरकारी विभागों में करीब 50 लाख पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों पर नियुक्तियां होने से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल सकता है।

विशाल भोजक ने उत्तराखंड में भी करीब 60 हजार रिक्त सरकारी पदों का दावा करते हुए कहा कि सरकार इन पदों पर नियुक्तियां करे, ताकि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। युवा कांग्रेस ने कहा कि ‘मेरी डिग्री का क्या?’ अभियान के जरिए रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News