Viral,, मंच पर लड़ गई कांग्रेस_ यशपाल आर्य और हरीश रावत में छीना झपटी, मुस्कुराती रही प्रदेश प्रभारी

खबर शेयर करें -

ब्रेकिंग _ उत्तराखण्ड के बागेश्वर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कु.शैलजा को फूल माला पहनाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ‘हरदा’ और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या मंच पर ही माला की छीना झपटी में लग गए। मंच पर आसीन कु.शैलजा ये पूरा माजरा देखकर, केवल मुस्कुराकर रह गई। ये वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है।

  बागेश्वर में आज कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान उन्हें फूल माला पहनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के साथ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत मौजूद थे। एक तरफ खड़े पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या में से हरीश रावत के हाथों में मालाएं थी, जिसे यशपाल आर्या ने मांगा। हरीश रावत ने माला देने से इनकार कर दिया। 

माला को लेकर स्टेज में ही सभ्य तरीके से दोनों के बीच छीना झपटी हो गई। सके बाद यशपाल आर्या माला छोड़ चले गए तो हरीश रावत ने उन्हें बैठने को कहा।

दोनों नेताओं के बीच एक अजीब सी असहज स्थिति बन गई, हालांकि हरीश रावत के चेहरे पर मुस्कुराहट थी। हरीश रावत से माला लेकर यशपाल आर्या ने उन्हीं को पहना दी और कु.शैलजा के बगल में बैठ गए।

  मीडिया के पूछने पर कु.शैलजा ने कहा कि दोनों नेता पहले मैं डालूंगा, पहले मैं डालूंगा कह रहे थे। ये एक बहुत बड़ा विवाद था। इसके बाद अब ये खींचातानी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने देखने को मिल रही हैं। 2027 का चुनाव नजदीक है ऐसे में कांग्रेस की अंदरूनी अंतरकलह भी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेसी खेमे में बैकफायर शुरू हो गए हैं..?

CongressInternalPolitics

KumariSelja

HarishRawat #YashpalArya

UttrakhandCongressLeadership

UttarakhandElection2027

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News