छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा_कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर 2026 को छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन होगा। यह निर्णय कुमाऊँ विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया।

छात्रसंघ चुनाव की तारीख सामने आते ही अब कॉलेज परिसरों में सियासी सरगर्मियां और चुनावी हलचल और तेज होने वाली है।

Nainitallive #KumaunUniversity #HaldwaniNews #StudentPolitics #CampusElection #UttarakhandNews

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News