उत्तराखंड : शासन ने बायोमैट्रिक उपस्थिति को लेकर कसी लगाम,सख्त निर्देश जारी

खबर शेयर करें -

राज्य सरकार ने बायोमैट्रिक उपस्थिति को लेकर कसी लगाम, सभी कार्यालयों में होगी सख्ती से निगरानी

उत्तराखंड : राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कार्य संस्कृति को सुधारने और अधिकारियों व कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब सभी राजकीय कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में जारी शासनादेश सं. 531 दिनांक 02 मई, 2022 एवं सं. 579 दिनांक 18 मई, 2022 को दोबारा सख्ती से अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

गंभीर लापरवाही पर जताई चिंता
सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कई विभागों में या तो बायोमैट्रिक मशीनें खराब हैं, या फिर अधिकारी-कर्मचारी जानबूझकर उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। यह रवैया अनुशासनहीनता को बढ़ावा देता है और शासन की पारदर्शिता व जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है।

सभी विभागों को दिए गए सख्त निर्देश
सभी वरिष्ठ अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों की विधिवत समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि हर कार्यालय में सौ फीसदी बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News