‘अनवया’ विजयदशमी पर सिंथिया ने संस्कारों का संदेश दिया..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।विजयादशमी और दशहरे के अवसर पर सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में ‘अनवया’ नाम से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर अयोध्या वापसी तक की रामायण को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने रामायण के प्रसंगों के जरिए माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान, अच्छे व्यवहार और जीवन में संस्कारों के महत्व का संदेश दिया। मानसी जोशी, आदित्य और हर्षिता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सिंथिया स्कूल ऑफ लर्निंग के चेयरमैन डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा कि तकनीक के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं। ऐसे में भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाना और बुराइयों से दूर रहना जरूरी है।

स्कूल निदेशक कात्यायन रौतेला ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए अभिभावकों और अतिथियों का आभार जताया। प्रधानाचार्य ऋचा कर्नाटक ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का निर्देशन मनीषा जोशी ने किया।

समारोह में स्कूल के निदेशक ओमपाल रौतेला, सुरेश पाल रौतेला, गीता रौतेला, शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। देर रात तक चले कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News