उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का एलान, 31 जुलाई को होगी मतगणना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पंचायत चुनाव की अधिसूचना 30 जून 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन, छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। मतदान दो चरणों में निम्न तिथियों पर कराया जाएगा:

  • पहला चरण: 24 जुलाई 2025
  • दूसरा चरण: 28 जुलाई 2025

दोनों चरणों के मतदान के बाद 31 जुलाई 2025 को एक साथ मतगणना की जाएगी। इसके बाद परिणामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

हरिद्वार जिले को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इसका कारण यह है कि हरिद्वार जिले में पंचायतों का कार्यकाल अन्य जिलों की तुलना में अलग समय पर समाप्त होता है। इसलिए वहां फिलहाल चुनाव नहीं कराए जाएंगे। हरिद्वार के लिए अलग से अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।

चुनाव होंगे इन पदों के लिए

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत निम्न पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे:

  • ग्राम पंचायत सदस्य
  • ग्राम प्रधान
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)
  • जिला पंचायत सदस्य
ADVERTISEMENTSAd
Breaking News