Nainital – पैराफिट पर बैठा पर्यटक अचानक गहरी खाई में गिरा_रिस्की रेस्क्यू…Video

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में झारखंड का 35 वर्षीया पर्यटक 150 फीट गहरी खाई में गिरा। दमकल विभाग ने घायलावस्था में रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।


नैनीताल में इनदिनों पर्यटक सीजन चल रहा है। यहां देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं और शहर के चारों तरफ भ्रमण करते हैं। इनमें से कुछ लोग तो अपने वाहनों या टैक्सी से घूमते हैं लेकिन एक बड़ा तबका पैदल सुनसान स्थलों का दौरा करते हैं। आज ऐसे ही झारखंड से आए हरमन ठिठौली घूमते हुए राजभवन मार्ग में डी.एस.बी.मार्ग में पहुंचे और थककर पैराफिट पर बैठ गए।

अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वो 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंची। घने जंगल और तीव्र खाई में अंधेरे की परवाह किये बगैर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और हरमन को स्ट्रेचर और रस्सियों के भरोसे सड़क तक लाया गया। यहां से मल्लीताल पुलिस और एम्ब्युलेंस के माध्यम से घायल को स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Breaking News