नीमा भट्ट, मनीष जोशी, मोहम्मद गुफरान, रोहित कुमार, सलमान सिद्दीकी, सलीम सैफी और हेमंत शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन 2026 में सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र एवं निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची में इसकी पुष्टि की गई है।

निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में नीमा भट्ट, मनीष जोशी, मोहम्मद गुड्डान, रोहित कुमार, सलमान सिद्दीकी, सलीम सैफी और हेमंत कुमार शर्मा (मोनू) शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित सदस्यों को प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

निर्वाचित सदस्यों में नीमा भट्ट वार्ड 50, छोटी मुखानी, आदर्शनगर, मनीष जोशी वार्ड 58, हल्द्वानी तहसील, मोहम्मद गुड्डान वार्ड 21, हल्द्वानी, रोहित कुमार वार्ड 27, गांधीनगर, सलमान सिद्दीकी वार्ड 15, किदवई नगर, सलीम सैफी वार्ड 24, आवास विकास तथा हेमंत कुमार शर्मा (मोनू) वार्ड 20, पर्वतीय मोहल्ला, हिमालय फार्म से संबंधित हैं।

जिला योजना समिति जिले के विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़े विषयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सातों सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News