‘SUNAREKA’ ट्रेडमार्क को अंतरिम राहत, ‘SWARNIKA’ नाम से ज्वेलरी कारोबार पर रोक_ Highcourt

खबर शेयर करें -

‘SUNAREKA’ ट्रेडमार्क को अंतरिम राहत, ‘SWARNIKA’ नाम से ज्वेलरी कारोबार पर रोक_ Highcourt

नैनीताल/रुद्रपुर। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ट्रेडमार्क विवाद में बड़ा फैसला सुनाते हुए ‘SUNAREKA’ के पक्ष में अंतरिम राहत दी है। न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने निचली अदालत का आदेश निरस्त करते हुए पूनम भट्ट को मुकदमे के अंतिम निस्तारण तक ‘SWARNIKA’ नाम से ज्वेलरी कारोबार करने पर रोक लगा दी है।

दीपांशु बंसल की अपील पर सुनवाई करते हुए अदालत ने माना कि दोनों ट्रेडमार्क के बीच समानता, एक ही सड़क पर स्थित दुकानों और 500 मीटर से कम दूरी के कारण ग्राहकों में भ्रम की आशंका है। अदालत ने प्रथम दृष्टया ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला मानते हुए अंतरिम निषेधाज्ञा की अर्जी स्वीकार कर ली।

गौरतलब है कि यह अंतरिम आदेश है। ट्रेडमार्क विवाद के अंतिम अधिकारों पर फैसला सिविल मुकदमे के निस्तारण के दौरान होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News