नैनीताल में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, अफरातफरी का माहौल, रेस्क्यू जारी

खबर शेयर करें -

नैनीताल । मल्लीताल से हाईकोर्ट जाने वाली सड़क पर स्थित मोहनको क्षेत्र में बुधवार रात को एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में घर के अंदर से अचानक धमाका होने की आवाज आई और उसके बाद धुएं के साथ आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की वजह संभवतः विस्फोट हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने घर के अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है, जिसमें एक महिला के फंसे होने की खबर है।

प्रशासन ने घटना के मद्देनजर आसपास के घरों को खाली कराना शुरू कर दिया है और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News