हल्द्वानी : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :
विश्वरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जन्म दिवस समारोह समिति ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
समिति ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार, लोकतंत्र के प्रणेता और सामाजिक समरसता के महान पुरोधा थे, जिन्होंने शोषित-वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपदर्शन (अध्यक्ष) ने की, संरक्षक दीपक चनियाल रहे और संचालन दिनेश आर्य ने किया।

सभा में प्रमुख रूप से
जी.आर. टम्टा, सुमन गौतम, आर.पी. गंगोला, सुंदरलाल बौद्ध, नफीस अहमद खान, महेश चंद्र आर्य, हरीश लोधी, पंकज अम्बेडकर, संजय टम्टा, पूजा, मीना, चंदा देवी, अशोक कुमार, कृष्णवती, पी.आर. टम्टा, मुकेश बौद्ध, रितिक कांत, शंकर लाल, रविकांत, आर.आर. आर्य, हेमा आर्य, एडवोकेट अंजू, आकाश भारती, पंकज आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News