भीमताल डांठ निवासी दीपक गोस्वामी ने नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नीट यूजी परीक्षा का परिणाम आज शनिवार को घोषित हुआ है, जिसमें भीमताल डांठ निवासी दीपक गोस्वामी ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने परीक्षा में 39,323 वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

जैसे ही दीपक गोस्वामी के नीट यूजी परीक्षा में उत्तीर्ण होने की खबर क्षेत्रवासियों को मिली, उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासी और रिश्तेदारों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें बधाईयां दी हैं।

दीपक गोस्वामी के पिता का नाम स्वर्गीय नवीन नाथ गोस्वामी और माता का नाम दीप्ति गोस्वामी है। वे नौकुचियाताल रोड, भीमताल के रहने वाले हैं। उनके इस सफलता ने पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News