नैनीताल-कैंची धाम में ट्रैफिक अलर्ट_ 5 अप्रैल को दुपहिया वाहनों पर रोक

खबर शेयर करें -

Nainitallive

नैनीताल | 5 अप्रैल –
श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कैंची धाम और नैनीताल क्षेत्र में विशेष यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। 5 अप्रैल को ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित रखने के लिए दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाई गई है।

क्या रहेगा बंद?

हल्द्वानी, काठगोदाम, कालाढूंगी और खैरना से नैनीताल / भीमताल / कैंची धाम की ओर सभी दुपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

किन्हें मिलेगी छूट?

स्थानीय निवासियों के निजी दोपहिया वाहन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि,,वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें,,ट्रैफिक नियमों का पालन करें,,भीड़भाड़ से बचने के लिए यात्रा की पहले से योजना बनाएं।

NainitalTraffic #KainchiDham #TrafficAlert #UttarakhandNews #TravelAdvisory #BreakingNews #SafeTravel

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News