कांग्रेस ने की जन आक्रोश रैली का आवाहन…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, भ्रष्टाचार, जनप्रतिनिधि और विधायकों की अनदेखी के विरोध में 30 सितंबर को कांग्रेस जन आक्रोश रैली हल्द्वानी में निकलेगी। रैली एमबी इंटर कॉलेज मैदान से डीएम कैंप कार्यालय तक निकली जायेगी

_देखिए वीडियो..


पत्रकार वार्ता के माध्यम से यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दी है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिला खनन न्यास निधि से कांग्रेस विधायकों की प्रस्ताव को राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। हल्द्वानी में गौलापुल के दोबारा क्षतिग्रस्त होने पर प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही रिंग रोड, गौलापार में प्रस्तावित चिड़ियाघर, आईएसबीटी सहित कई विकास कार्यों में उदासीनता और अनदेखी का आरोप लगाया।

वार्ता के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नैनीताल रोड के चौड़ीकरण में प्रभावित वायपरियों को मुवाबजे के साथ ही जगह आवंटित करने की मांग की है। 30 सितंबर को व्यापारियों के बाजार बंद का समर्थन भी किया है। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महानगर महिला अध्यक्ष मधु संगुड़ी, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, एनबी गुणवंत, मयंक भट्ट, शोभा बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद कुमार (पिन्नु), टोनी हरियाल, रुद्राक्ष सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News