विश्व मानक दिवस पर घनश्याम रस्तोगी और पीयूष अग्रवाल सम्मानित

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर। विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से आयोजित मानक महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी और कारोबारी पीयूष अग्रवाल को सम्मानित किया गया। दोनों को BIS के निदेशक हेमंत बी. आड़े ने स्मृति चिह्न भेंट किए।

जनपद ऊधम सिंह नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण’ विषय पर सेमिनार हुआ। इस दौरान देहरादून से आए भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने BIS की कार्यप्रणाली, उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कारोबारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कारोबारियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और व्यापार जगत को भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका एवं कार्यों से परिचित कराना रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News