मुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा,ये रहेगा शेड्यूल..

खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार 27 जून को नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एक दिवशीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री आज पूर्वांहन 10:55 पर देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:05 पर आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी, पहुंचेंगे जहां वह माननीय उपराष्ट्रपति महोदय से शिष्टाचार भेंट करेंगे। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री 12:50 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के कार्यों एवं आसपास के क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News