निखरा नैनीताल_हर तरफ कुदरत का जादू” बर्फ से लकदक वादियों में झूमे सैलानी..

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में पड़ी बर्फबारी को देखने पहुंचे पर्यटक। पर्यावरण प्रेमी बर्फ का आनंद लेने के साथ ही एक दूसरे को बर्फ के गोले मारते देखे गए।

नैनीताल से जुड़े रामगढ़, मुखतेश्वर, धानाचूली, समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की करवट के साथ ही भारी हिमपात हुआ है। तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं। जहां देखो प्रकृति ने सफेद चादर ओढ़ रखी है।

नैनीताल के उच्चाई वाले क्षेत्र स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, जीरो पॉइंट और चीना पीक पर्यटकों की अच्छी आमद देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को हुई इस बर्फबारी से मौसम से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है। बर्फबारी से पहाड़ों को जाने वाले मोटर मार्ग भी के जगह बाधित हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा बर्फ वाले क्षेत्रों में जेसीबी लगाई है जो तुरंत ही मार्ग खोलने का कार्य कर रही है। वही पुलिस ने भारी, हल्के वाहनों समेत दोपहियों को बर्फीले मार्गों में सफर करने से बचने की हिदायत दी है।

बरसात और बर्फबारी काश्तकारों के लिए राहत लेकर पहुंची है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News