उत्तराखंड | हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। 28 वर्षीय सौरभ को उसके दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाया और ईंट भट्ठे के पीछे ले जाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मामला उत्तराखंड-यूपी सीमा का होने के कारण दोनों राज्यों की पुलिस कई घंटों तक घटनास्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र का बताकर टालती रही। बाद में सीमांकन में घटनास्थल उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
मृतक के पिता की शिकायत पर अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।




