सनसनी – नैनीझील में लगातार दूसरे दिन फिर मिली लाश,इलाके में हड़कंप..

खबर शेयर करें -

सनसनी – नैनीझील में लगातार दूसरे दिन फिर मिली लाश,इलाके में हड़कंप..

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड की नैनीझील में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पहुंचकर पहचान की।

 नैनीताल के मल्लिताल में एन.सी.सी.ट्रेनिंग सेंटर और माँ मायना देवी मंदिर के समीप से किसी व्यक्ति ने सवेरे 7:22 बजे 112 को फोन कर नैनीझील में शव होने की सूचना दी। इसके बाद मल्लिताल कोतवाली टीम एस.एस.आई.दिनेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने झील में उतराते शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से ₹4000/= निकले। उनकी पहचान आल सेंटस स्कूल में सफाई कर्मचारी 48-50वर्षीय महिंदर चौहान के रूप में की गई। उनके शव की स्थिति देखकर बताया गया कि अधेड़ बहुत कम समय पहले ही डूबा होगा। पुलिस शव को चिकित्सकीय जांच के लिए स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल ले गई। अधेड़ के परिजन झील किनारे पहुंचे और पहचान की।

  इससे पहले भी शुक्रवार को मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी मनीष साह का शव नैनीझील से उतराता मिला था।

NainitalNews #NainiLake #UttarakhandNews #BreakingNews #Nainitallive

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News