उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस.. IAS-PCS के ट्रांसफर , 17 अधिकारियों को नई तैनाती..

खबर शेयर करें -

चुनाव से पहले शासन स्तर पर प्रशासनिक बदलाव तेज, वित्त, आबकारी, खेल, आयुष, सहकारिता समेत कई विभागों में नई तैनाती

उत्तराखंड में शासन स्तर पर एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। IAS, PCS और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। कई अधिकारियों से अतिरिक्त विभाग हटाए गए हैं, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती ग्रहण करनी होगी।

IAS अधिकारियों की नई तैनाती

लालरिन लियना फनई (IAS 1997) – प्रमुख सचिव आबकारी विभाग।

दिलीप जावलकर (IAS 2003) – सचिव वित्त विभाग।

डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS 2005) – सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग।

बृजेश कुमार संत (IAS 2006).- सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग।

डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS 2007) – सचिव औद्योगिक विकास (खनन), महानिदेशक खनन।

युगल किशोर पंत (IAS 2009) – सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग।

रंजना राजगुरु (IAS 2010) – सचिव नियोजन विभाग।

रीना जोशी (IAS 2013) – अपर सचिव श्रम विभाग।

विनीत कुमार (IAS 2013) – अपर सचिव जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अपर निदेशक/पीडी जलागम।

मनुज गोयल (IAS 2014) / अपर सचिव वित्त विभाग।

मेहरबान सिंह बिष्ट (IAS 2016) – अपर सचिव सहकारिता विभाग, निबंधक सहकारिता।

अभिनव शाह (IAS 2019) – अपर सचिव गृह विभाग।

PCS एवं सचिवालय सेवा अधिकारियों की नई तैनाती

बी.एस. चलाल (PCS) – निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी।

इलागिरी (PCS) – अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।

विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा) – अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।

महिमा रॉकली (सचिवालय सेवा) अपर सचिव वन विभाग।

शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को पुराने पदभार से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने और कार्यभार ग्रहण करने की आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News