देहरादून-नैनीताल समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,अलर्ट रहने की अपील

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा ताजा अपडेट के मुताबिक नैनीताल- देहरादून सहित 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई है। देहरादून सहित सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने का अनुरोध किया है।

नदी नालों के किनारों पर रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। दो दिनों में मौसम कई जिलों में आफत बरसा सकता है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक घने बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बेहिसाब बारिश के तीव्र दौर भी हो रहे हैं।

पहाड़ों में हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई है। जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मैदानी क्षेत्र में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। जनपद नैनीताल और देहरादून में रात से ही लगातार बारिश हो रही है। हल्की से मध्य दूर की बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

शनिवार को भी पूरा दिन रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। रविवार को तड़के से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। देहरादून में बारिश के चलते कई स्थानों पर जल भराव होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
वही कुमाऊं के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जबकि चार धाम और आसपास के क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश का दौर बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में राजमार्ग समेत कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है।

देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है, जबकि शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत तथा उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है । राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर चलने की संभावना है।

राज्य के उत्तरकाशी जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

राज्य के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News