DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने दिवाली के मौके पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा।

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2026 से दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक चार महीने का एरियर भी नकद मिलेगा।

5 बड़ी बातें, जो कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

1.DA में 3% की बढ़ोतरी_ महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया गया।

2.1 जुलाई से मिलेगा लाभ_ बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

3.चार महीने का एरियर_ जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के बढ़े हुए DA का अंतर नकद दिया जाएगा।
4.नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी_ नवंबर माह से कर्मचारियों को 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

5.कई संस्थानों के कर्मचारियों को लाभ_ राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के पात्र कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। UGC वेतनमान वाले पात्र कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं।

चार महीने का एरियर एकमुश्त मिलेगा

इस फैसले में कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी राहत एरियर का नकद भुगतान है। चूंकि बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू माना गया है, इसलिए जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीनों का बकाया महंगाई भत्ता कर्मचारियों को नकद दिया जाएगा। वहीं नवंबर से बढ़ी हुई दर के अनुसार भुगतान होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News