कुमाऊँ मंडल में कांग्रेस सेवादल का बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल के प्रभारी एवं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने अपने गृह क्षेत्र में तीन ग्रामीण विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन और बाल दिवस के अवसर पर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करना था।

दुर्गापाल ने बी.सी. रजवार मैमोरियल स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर चौम्वाल और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिम्मतपुर चौम्वाल में आयोजित इस कार्यक्रम में पं. नेहरू के जीवन और उनके देशप्रेमी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वावलंबन और विकास के प्रति उनकी महत्वपूर्ण पहल के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर, दुर्गापाल ने छात्रों के साथ समय बिताते हुए उन्हें सिखने और एक सफल इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना भी की, जो बच्चों को अच्छे नागरिक बनने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, अन्य शिक्षक, कई अभिभावक और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। दुर्गापाल ने सभी को इस विशेष दिन की शुभकामना दी और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News