भाजपा ने जितेंद्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपी भीमताल विधानसभा की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

भीमताल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जितेंद्र मेहता (जीतू) को भीमताल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

जितेंद्र मेहता को यह दायित्व राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ को सफल बनाने के उद्देश्य से दिया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही भीमताल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि मेहता के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को गति मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News