गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_ पुलिस ने किया रेस्क्यू..

खबर शेयर करें -

गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_ पुलिस ने किया रेस्क्यू..

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गुरुवार को अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अंतिम संस्कार के बाद गौला नदी में नहाने उतरा 32 वर्षीय हरेंद्र कुमार तेज बहाव की चपेट में आकर करीब 150 मीटर तक बह गया। गनीमत रही कि नदी के बीच एक बड़े पत्थर से अटककर उसने उसे पकड़ लिया और अपनी जान बचा ली।

नवाड़ खेड़ा, गोलापार निवासी हरेंद्र अपने परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने चित्रशिला घाट पहुंचा था। दाह संस्कार के बाद नदी में उतरते ही तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह धारा में बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। तेज बहाव के बीच चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जवानों ने हरेंद्र तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदियों में तेज बहाव के दौरान उतरने से बचें और जलस्रोतों के किनारे एहतियात बरतें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News