Nainitallive
उत्तराखण्ड में नैनीताल की टूटी लोवर मॉलरोड को आज लगभग डेढ़ वर्ष की बंदी के बाद एक बार फिर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने अपने वादे की तय तिथि से कुछ पहले ही मॉलरोड को खोल दिया।
18 अगस्त 2018 को लोवर मॉलरोड का एक हिस्सा लगभग 25 मीटर टूटकर नैनीझील में समा गया था। इसके एक माह बाद कुछ रिपेयरिंग के बाद इसे दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था। सितंबर 2025 में मॉलरोड में आई दरारों के कारण उसे एक बार फिर से बंद कर दिया गया। इसके एक से अधिक वर्ष बाद लोक निर्माण विभाग ने इसे एक बार फिर से खोल दिया। सड़क निर्माणकर्ताओं ने टूटी मॉलरोड में
माइक्रो पाइलिंग, एस.डी.आर.ए. ट्रीटमेंट और स्लैब डालने का काम शुरू किया। पहले गहरे गड्ढे में पाइप और सी.सी.डाला, इसके बाद इन्हें सड़क सतह पर बीम से बांधा और फिर ऊपर से स्लैब डालकर मार्ग तैयार कर दिया। सड़क किनारे झील की तरफ सीमेंट की लगभग 3 फीट ऊंची रेलिंग बनाई गई है। वर्षभर से बंद मोटरमार्ग में बैठी घनी धूल के बीच लोवर मॉलरोड से दोपहिया, टुक टुक और हल्के वाहन निकलने शुरू हो गए हैं।
सड़क निर्माण में अत्यधिक देरी से नाराज होकर माँ नयना देवी मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने 15 अगस्त से मॉल रोड में धरना शुरू कर दिया। उन्हें, उठाने के लिए विभाग ने 10 नवंबर की डेडलाइन दी। आज इस मार्ग के खुलने से पहले सीतापुर आई हॉस्पिटल के सामने बनाए अस्थाई रैम्प को हटाया गया और मार्ग से मलुवा और निर्माण सामग्री हटाई गई।
LowerMallRoadNainital #LifelineOfSarovarNagri







