250 हिन्दू परिवारों ने हल्द्वानी मेयर से क्या गुहार लगाई_रेलवे मामला..

खबर शेयर करें -

Nainitallive

हल्द्वानी

रेलवे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जद में आ रहे बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर में रह रहे करीब 250 परिवारों ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पुनर्वास की मांग की है। इस संबंध में इंदिरा नगर पुनर्वास कल्याण समिति के तत्वावधान में निवासियों का एक शिष्टमंडल सोमवार को हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

समिति के अध्यक्ष आनंद केसरवानी ने बताया कि इंदिरानगर क्षेत्र में रेलवे की अतिक्रमण भूमि पर लंबे समय से करीब ढाई सौ परिवार निवास कर रहे हैं। इन परिवारों में अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर और ओबीसी वर्ग से जुड़े हैं, जो वर्षों से यहां रहकर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं।

शिष्टमंडल ने मांग की कि संभावित कार्रवाई से प्रभावित होने वाले सभी परिवारों के लिए उचित स्थान पर एक साथ पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। साथ ही परिवारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे नए स्थान पर बसकर अपने जीवन और आजीविका को फिर से व्यवस्थित कर सकें।

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहायता और समाधान के प्रयास किए जाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

इस दौरान राज्य मंत्री दिनेश आर्य, हरिमोहन अरोड़ा, ओबीसी जिलाध्यक्ष नन्हें कश्यप, एससी जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली, विनोद जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद केसरवानी, सीमा राठौर, विमला साहू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News