जिला बार में न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल का स्वागत, अधिवक्ताओं ने उठाईं समस्याएं

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने मंगलवार को जिला बार का दौरा किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बार संघ के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने न्यायमूर्ति को अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए नए न्यायालयों की स्थापना और जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर की व्यवस्था की मांग की।

स्वागत समारोह में न्यायमूर्ति थपलियाल ने अधिवक्ताओं को जल्द उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला जज सुबीर कुमार, सचिव संजय सुयाल सहित अन्य प्रमुख अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

इस दौरान कई अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा किए और न्यायपालिका में सुधार की दिशा में विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए। न्यायमूर्ति थपलियाल ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बार संघ के अन्य सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें मनीष मोहन जोशी, कैलाश जोशी, सुशील कुमार शर्मा, भुवन जोशी, दिनेश बिष्ट और कई अन्य प्रमुख अधिवक्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News