हल्द्वानी : डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी भीषण आग.. काबू करने में जुटी फायर ब्रिगेड..Video

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीड़भाड़ वाले मुखानी चौराहे पर DV डाइगोस्टिक सेण्टर के बेसमेंट में भीषण आग लग गई है। आग लगने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें आग बुझाने का काम कर रही हैं. आग कैसे लगी अभी पता नहीं चल पा रहा है. आसपास लोगों का जमवाड़ा लगा हुआ है।

बताया जा रहा है बेसमेंट के अंदर कई गाड़ियां है जिनमें आग लगी हो सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम में आग पर काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है।

मुखानी चौराहे स्थित डी वी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग इतनी विकराल है कि 1 घंटे से 5 फायरब्रिगेड वाहन भी इसको कंट्रोल नहीं कर पाए हैं। डायग्नोसिस सेंटर के बेसमेंट में एंबुलेंस में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी है, बेसमेंट के अंदर 3 से 4 कारें वह 5 से 6 मोटरसाइकिल मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News