Video_बिसात बिछी ही थी, पुलिस पहुंची और पूरी महफिल_अन्दर.. haldwani

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹58,950 नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने रामलीला मोहल्ला स्थित एक पुराने दो मंजिला गोदाम में छापेमारी की। यहां देर रात जुआ खेल रहे 13 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार जुआरी..
1.रितेश कुमार
2.हैदर अली
3.प्रशांत कुमार
4.कुशल
5.आसिफ
6.मोहम्मद शाहनवाज
7.शोएब
8.राहुल
9.मोहम्मद समीर
10.फैजान
11.शाहनवाज
12.सर्वेश
13.योगेंद्र

HaldwaniPolice #CrimeNews #JuaRaid

Breaking News