उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा,गहरी खाई में गिरी बस_ पांच की मौत..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है गहरी खाई में यात्रियों की बस गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। टिहरी के SP आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 17 से ज्यादा लोग घायल है, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है।

बस में 29 से ज्यादा लोग सवार थे। मौके पर तुरंत SDRF और राहगीर मदद के लिए पहुंच चुके हैं। हालात को देखते हुए SDRF की और 5 टीमें भेजी जा चुकी है। बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है, जिससे लोगों को रेस्क्यू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हादसा नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास हुआ है। घायलों को ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 4 महिला और एक युवक शामिल है। बस का नंबर UK14PA1769 है।

खबर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News