उत्तराखंड राइटर्स अवार्ड फेस्टिवल अरुणोदय धर्मशाला में सम्पन्न

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अरुणोदय धर्मशाला परिसर में आज उत्तराखंड राइटर्स अवार्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दी रचनाकार मंच हल्द्वानी की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री राघवेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती की ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में डॉ. बीना मथेला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच पर दिल्ली से आई डा. कनक पाणि, लखनऊ से डॉ. विभा प्रकाश और रीवा मध्यप्रदेश से डॉ. हीरेन्द्र गौतम ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित किया।

मुख्य अतिथि राघवेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “उत्तराखंड की प्रतिभाशाली कवयित्रियां” पुस्तक की रचना करना है। इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों से आई प्रतिभाशाली कवयित्रियों व कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

विश्व हिन्दी रचनाकार मंच और अन्तर्राष्ट्रीय महिला मंच द्वारा इस मौके पर उत्तराखंड राइटर्स अवार्ड, राइटर्स नेशनल अवार्ड एवं उत्तराखंड आइडियल वोमेन अवार्ड प्रदान किए गए। अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रमुख रचनाकारों में डॉ. पुष्पलता जोशी, डॉ. बीना मथेला, डॉ. चम्पा बिष्ट, डॉ. विजय बाला गुप्ता, दीप काण्डपाल, श्रुति तिवारी, सोनिया आर्या, डॉ. ऋषिका वर्मा, सिद्धी डोभाल, गीता जोशी, डॉ. संगीता बिष्ट और नीलम नेगी समेत अन्य शामिल थे।

इस कार्यक्रम में अरुणोदय संस्था के उपाध्यक्ष, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बिपिन चन्द्र पाण्डे, डॉ. भूपेंद्र बिष्ट और रघुवर काण्डपाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या मिश्रा और शालिनी शर्मा ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News