उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार…7 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी क्षेत्र में एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत और लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

हादसा सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की गई।

दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत दल को घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News