रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी को हाईकोर्ट से नो रिलीफ…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ ‘पप्पू गिरधारी’ और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर की जमानत याचिकाओं में फिलहाल दोनों को कोई राहत न देते हुए राज्य सरकार से मंगलवार तक स्थिति से अवगत कराने को कहा है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई एक दिसंबर के लिए तय की है।


मामले के अनुसार, गिरधारी लाल साहू, उर्फ पप्पू गिरधारी और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर ने उच्च न्यायलय में जमानत पर रिहा करने के लिए अलग अलग जमानत प्रार्थनापत्र पेश किए।

उसमें कहा गया कि पुलिस और एस.आई.टी.ने उन्हें गलत तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार किया, जिसके चलते देहरादून के पंचम अपर सत्र न्यायधीश/विशेष न्यायधीश एस.सी./एस.टी.की अदालत ने उनकी जमानत प्रार्थना को 26 नवंबर 2026 को खारीज कर दिया था। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए।

उनपर दर्ज मुक़दमे में आरोप है कि उनके द्वारा अपनी पत्नी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ मार पीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनको कंपनियों के निदेशक पद से हटाने और एस.सी./एस.टी.एक्ट के अंतर्गत उन्हें अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। यह मुकदमा उनकी पत्नी ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में दर्ज करवाया था, तब से साहू अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

पुलिस ने दर्ज मामले की जाँच करने के लिए नौ सदस्यों की एस.आई.टी.की टीम गठित की। बाद में टीम ने उसे और उसके भतीजे को झांसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, तब से दोनों जेल में बंद हैं। इससे पहले भी साहू ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे निरस्त कराने के लिए उच्च न्यायलय में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नही मिली थी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News