दून में भीषण एक्सीडेंट,ज़ोरदार भिड़ंत में उड़े कारों के परखच्चे, एक की मौत दो घायल.. Video

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तेज रफ्तार के चलते एक और हादसा हो गया है। थाना क्षेत्र प्रेमनगर के दून पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धूलकोट के जंगल में दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में एक अन्य कार भी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

हादसे के बाद दून- पोंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News