ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड में नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर में एक संदिग्ध सख्श के घुसने से हड़कंप। पी-कैप पहनकर घुसे संदिग्ध ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर टीका लगाया और फिर अपनी टोपी खोली तो देखने वालों के होश उड़ गए। संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया गया, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बीती 26 जनवरी को भी कुछ मुस्लिम मंदिर में जूते पहनकर घूमते कैमरे में कैद हुए थे।
नैनीताल में मल्लीताल के माँ नयना देवी मंदिर में आज दोपहर एक संदिग्ध घुस गया। लंबे ढील डॉल वाले कुर्ता पैजामा में आए युवक ने टोपी(सन कैप)पहन रखी थी। युवक ने मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर चप्पल उतारी और सीधे हनुमान मंदिर के पास पहुंचा।वहां उसने टीका लगवाया और मंदिर परिसर को निहारने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधि पर मंदिर के गार्ड्स ने जानकारी ली तो युवक ने गूंगा होने का बहाना बना दिया। जब ये बात फैली तो बाहर गेट पर खड़े गार्ड ने आकर बताया कि ये तो बोल रहा था। एक गार्ड ने युवक की टोपी(पी-कैप)खोली तो सभी के होश उड़ गए। युवक ने सिर पर अंदर से सफेद रंग की इस्लामिक गोल टोपी पहनी थी।
युवक की तलाशी में कोई आई कार्ड तो नहीं मिला लेकिन नैनीताल में 17 जून को पुलिस ड्यूटी का चार्ट जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। युवक से कड़ाई से पूछा गया तो उसने अपने को यू.पी.के जौनपुर से आया बताया। इससे पहले भी बीती 26 जनवरी को तीन मुस्लिम परिवार प्रतिबंधित जूते पहनकर मंदिर के अंदर घुस आए थे, जिसका वीडियो जोरों से वायरल हुआ था।
मल्लिताल कोतवाली के एस.एस.आई.दिनेश जोशी ने बताया कि सूचना पर चीता मोबाइल को मौके पर भेजा गया और युवक को कोतवाली लाया गया। गहन पूछताछ की गई जिसमें कोई संदिग्धता नहीं पाई गई।युवक ने पुलिस को बताया कि उसे ये पता नहीं था कि नैनीताल में आधार कार्ड चैक होते हैं और उसे अब रामनगर जाना है। इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया।BreakingNews
NainaDeviTemple
NainitalNews
TempleSecurity
UttarakhandNews
PoliceInquiry





