रंगों के महापर्व होली को लेकर श्री रामलीला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 4 मार्च 2025 को श्री रामलीला संचालन समिति के तत्वावधान में श्री रामलीला भवन रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संचालन समिति के संरक्षक एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री ऐ बी वाजपेई की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। इसके अलावा समिति के सदस्य और कई विद्वान पुरोहित भी इस अवसर पर मौजूद रहे, जिनमें प्रतिष्ठित व्यास जी पुष्कर दत्त शास्त्री, डॉक्टर नवीन चंद्र जोशी, डॉक्टर जगदीश चंद्र भट्ट और गोपाल दत्त त्रिपाठी शामिल थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर के प्राचीन होलिका दहन स्थल पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च को प्रातः 9 बजे चीर बंधन, 13 मार्च को सायं 6 बजे भजन संध्या, रात्रि 11:30 बजे होलिका दहन और 15 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा।

बैठक में संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य एनबी गुणवंत, प्रेम गुप्ता, विवेक कश्यप, भवानी शंकर नीरज, भोलानाथ केसरवानी, बसंत अग्रवाल, रूपेंद्र नागर, मनोज गुप्ता, अरुण, तनुज गुप्ता और सौरभ अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News