नवरात्रि के अवसर पर संस्था ने छात्राओं को ट्रैक सूट और उपहार वितरित किए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गुरुवार को संस्था द्वारा प्रथम नवरात्रि के उपलक्ष्य में अध्ययनरत छात्राओं को ट्रैक सूट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी कन्याओं को सम्मानित किया गया, साथ ही संस्था में अध्ययनरत बालकों को भी उपहार दिए गए।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ममता बिष्ट (गुडडु) और अन्य सदस्यों, पूजा नेगी, पायल रावत, रुची देवलया, और नेहा बिष्ट ने भाग लिया। ममता बिष्ट ने बताया कि उनकी फ्री ट्यूशन क्लासेस का उद्देश्य निर्धन छात्राओं को शिक्षा प्रदान करना है, और इसीलिए उन्हें उनकी जरूरत की सामग्री दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News