उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश के आसार, ठंड बढ़ेगी..

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज प्रदेश के सात जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं, जबकि ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के इस बदलाव से पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं, 3,200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम का यह मिजाज शनिवार और रविवार को भी पहाड़ी जिलों में देखने को मिल सकता है। इन दोनों दिनों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इसके बाद मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के इस दौर के बीच तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही सफर करने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News