14 नवम्बर को हल्द्वानी में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा संगम…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी_ भक्ति के सुर, आधुनिक संगीत की धुन और युवाओं में आध्यात्मिक चेतना का संदेश… हल्द्वानी में पहली बार कुछ ऐसा ही अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। 14 नवंबर को MB इंटर कॉलेज मैदान में ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को संगीत के जरिए भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण के विचारों से जोड़ना है।

आयोजन को लेकर नगर निगम सभागार में महापौर गजराज सिंह बिष्ट और SAM दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान SAM की निदेशक साध्वी डॉ. शिवानी भारती और संस्थान के स्वामी उमेशानंद जी भी मौजूद रहे।

डॉ शिवानी ने बताया इस कार्यक्रम में पारंपरिक भजनों को नए दौर आधुनिक संगीत शैली में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी भक्ति और आध्यात्मिकता से नए अंदाज में जुड़ सके।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। स्वामी विवेकानंद के आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत@2047 के सपने को साकार करने के लिए युवाओं का संस्कारवान, आत्मविश्वासी और राष्ट्र के प्रति समर्पित होना जरूरी है।

महापौर गजराज ने कहा ये उत्तराखंड प्रदेश में पहला ऐसा अनूठा आयोजन है। उन्होंने हल्द्वानी ही नहीं पूरे कुमाऊं के युवाओं से इस अनूठे आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News