हल्द्वानी। उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने जानकारी दी है कि 21 एवं 22 सितंबर को नैनीताल के चकलुआ में सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नैनीताल टीम का चयन 7 सितंबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा, चकलुआ में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
सभी खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड भी लाएँ। चयन प्रक्रिया के सफल आयोजन हेतु क्षेत्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति आवश्यक है।







