एसकेएम स्कूल हल्द्वानी : “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की” स्वर से झूम उठे विद्यार्थी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसकेएम स्कूल में आज जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर दही- हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अत्यंत रोचक और मनभावन रहा।

नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की पोशाक में मनोहारी नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही – हांडी रहा। जिसमें विद्यार्थियों ने मीनार बनाकर कृष्ण बने बालक को ऊपर चढ़ाया और कृष्णा ने मटकी तोड़ दही बिखराया। इस दृश्य को देखकर समस्त विद्यार्थी झूम उठे और एक स्वर में गाने लगे, ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल’ की।

इस अवसर पर प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, ऋषभ जोशी, भामिनी जोशी समस्त शिक्षकगण विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News