जिम में वर्कआउट के दौरान SOG कांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में शोक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस के एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में तैनात 38 वर्षीय कांस्टेबल गिरीश भट्ट की जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम (चंपावत) बनबसा की है, जहां नियमित व्यायाम कर रहे गिरीश भट्ट अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े।

साथियों ने उन्हें तत्काल खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी गिरीश भट्ट वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में टनकपुर सर्विलांस ऑफिस की एसओजी यूनिट में तैनात थे। वह अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे और पिछले तीन वर्षों से नियमित रूप से जिम जा रहे थे।

अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए गिरीश भट्ट की असामयिक मृत्यु से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने उन्हें मेहनती, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News