उत्तराखण्ड में नैनीताल का प्रतिष्ठित माँ नन्दा देवी महोत्सव आज ब्रह्ममूर्त में विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। भक्तों के दर्शनों के लिए माँ की प्रतिमा से पर्दा हटा दिया गया।
नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर प्रांगण में आज माँ नंदा सुनंदा महोत्सव प्रारंभ हुआ। बीती 16 सितंबर को भक्तों की एक टोली को धूमधाम से मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए विधिवत रवाना किया गया था। टोली वृक्ष लेकर 17 को लौटी और प्रतिमा निर्माण शुरू होकर 18 तक चला। आज ब्रह्ममूर्त में प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद माँ की प्रतिमा को आम भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया। माँ की प्रतिमा को पूर्णतः ईको फ्रेंडली बनाया जाता है और इसे 23 सितंबर तक दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद, माँ को नगर भ्रमण के साथ ही नैनीझील में विसर्जित किया जाएगा। पुजारी भगवत प्रसाद जोशी ने बताया कि पूजा लगभग सवा दो बजे शुरू होकर सवा चार बजे पूर्ण हुई और माँ के दर्शनों के लिए कपाट खोल दिये गए। कहा कि आस्था में भाव को बढ़ाया जाए। भक्तों ने भी माँ पर पूर्ण आस्था जताते हुए, सपने पूरे होने की आशा की है।
NandaDeviMahotsav #NandaSunanda #Nainitallive





