SIR प्रक्रिया में भ्रम क्यों..? हल्द्वानी विधायक सुमित ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है, इसलिए प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाए।

विधायक ने तहसील परिसर में SIR फॉर्मों की कथित कालाबाज़ारी का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि कुछ लोग निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दाम पर फॉर्म बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की।

सुमित हृदयेश ने कहा, “लोकतंत्र से जुड़े दस्तावेजों का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।”

उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता को बिना किसी परेशानी के अपना अधिकार मिलना चाहिए और जनहित के मुद्दों को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Breaking News