उपनल कर्मचारियों ने सुमित हृदयेश से मुलाकात कर वेतन और पद सृजन की मांग की

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मचारियों का शिष्टमंडल ने स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान उपनल कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में अपनी जान की परवाह किए बिना उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की बात कही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शिष्टमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि वे पिछले 20 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे हैं, लेकिन पद सृजन नहीं होने के कारण उन्हें पिछले पाँच महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उनके आर्थिक संकट गहरा गया है।

कर्मचारियों ने विधायक से आग्रह किया कि वे अपनी मांगों को आगामी मानसून सत्र में विधानसभा में प्रमुखता से उठाएं, जिसमें पद सृजन और लंबित वेतन का भुगतान शामिल है।

विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को मानसून सत्र में प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य को कभी नहीं भूल सकते, और उन्होंने सभी कर्मचारियों के समाधान के लिए समर्थन का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News