Nainitallive
हल्द्वानी |
उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की, जिसमें कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय से शामिल हुए।
बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रशासन के अनुसार फॉर्म वितरण और संग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
कुमाऊं में फॉर्म जमा करने की स्थिति
चम्पावत – 100%
अल्मोड़ा – 100%
बागेश्वर – 99.7%
पिथौरागढ़ – 99.6%
नैनीताल – 98.5%
ऊधम सिंह नगर – 98.5%
अनकलेक्टेबल’ फॉर्म पर प्रशासन की विशेष नजर
दीपक रावत ने बताया कि कुछ फॉर्म अभी भी ‘अनकलेक्टेबल श्रेणी में हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बीएलओ (BLO) यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का फॉर्म लापरवाही के कारण न छूटे। यदि कोई मतदाता उपलब्ध था, फिर भी उसका फॉर्म जमा नहीं हो पाया है, तो उसकी विशेष जांच की जाएगी।
मतदाताओं से खास अपील
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि आपको बीएलओ से फॉर्म मिल चुका है और आपने अभी तक उसे जमा नहीं किया है, तो बिना देरी किए अपने क्षेत्र के बीएलओ को फॉर्म सौंप दें। इससे आपका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहेगा और मतदान का अधिकार प्रभावित नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। और किसी भी प्रकार की त्रुटि रोकने के लिए पूरी व्यवस्था सतर्क और प्रतिबद्ध है।




