स्पार्टाथलॉन में ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुगौरव गोस्वामी का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, 4 अक्टूबर। स्पार्टाथलॉन 2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय अल्ट्रा रनिंग में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले सुगौरव गोस्वामी का रविवार को 23 TRI Club Haldwani की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। क्लब सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए केक काटकर जश्न मनाया।

सुगौरव गोस्वामी ने हाल ही में ग्रीस में आयोजित प्रतिष्ठित Spartathlon 2026 में एथेंस से स्पार्टा तक की 246 किलोमीटर की कठिन दौड़ को 25 घंटे 56 मिनट 21 सेकंड में पूरा कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पूर्व भारतीय रिकॉर्ड 30 घंटे 08 मिनट 06 सेकंड को लगभग 4 घंटे 12 मिनट से बेहतर किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में Overall 16वीं पोजीशन हासिल की।

क्लब सदस्यों ने सुगौरव की उपलब्धि को उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति युवाओं तथा endurance athletes के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर संजय रावत, दीपक दानी, गिरीश बिष्ट, शिवेंद्र बिष्ट, राकेश पांडे, कैलाश बिष्ट, मनोज वर्मा सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने सुगौरव को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News