ओलंपिक मेजबानी का संकल्प_ 22 किलोमीटर पैदल चलेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

खबर शेयर करें -

देहरादून/हरिद्वार : उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या 10 अगस्त को हरिद्वार के हर की पौड़ी से ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर तक करीब 22 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा करेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव का जलाभिषेक कर भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने और देश को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प लेना है।

रेखा आर्या ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि खेल भावना, युवा ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का भी संदेश देगी। यात्रा में संत-समाज, खिलाड़ी, युवा और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस विशेष कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Breaking News